परिवार या समाज में उठते-बैठते हुए इंसान अनेक अवसरों पर वैचारिक मतभेद या मनमुटाव के चलते अचानक ही संबंधों में तनाव, अनचाही उपेक्षा या मान-सम्मान में कमी महसूस करता है। इसी तरह कई मौको पर सफलता के लिये मेहनत से काम करने पर भी बेहतर या मनचाहे नतीजे न मिलने से परेशान हो जाता है। शास्त्रों के मुताबिक ऐसी अनचाही स्थितियों का सामना गुरु ग्रह के अशुभ प्रभाव के कारण हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह सौभाग्य, सम्मान और समृद्धि नियत करने वाला माना गया है।
शास्त्रों में यश व सफलता के इच्छुक हर इंसान के लिये गुरु ग्रह दोष शांति का एक सरल उपाय भी बताया गया है। इसे हर इंसान दिन की शुरुआत में नहाते वक्त अपना सकता है। यह उपाय औषधीय स्नान के रूप में प्रसिद्ध है। जानिए यह बेहद सरल उपाय -
नहाते वक्त नीचे लिखी चीजों में से थोड़ी मात्रा में कोई भी एक चीज जल में डालकर नहाने से गुरु दोष शांति होती है -
- गुड़,
- सोने की रकम,
- हल्दी, शहद,
- शक्कर,
- नमक,
- मुलेठी,
- पीले फूल,
- सरसों
इनमें से सोने के गहने हर रोज इस्तेमाल कर सकते हैं। नहाने के बाद इन गहनों को पोंछकर रखें और अगली बार फिर से स्नान में उपयोग करें।
गुरु दोष निवारण का उपाय
Reviewed by कृष्णप्रसाद कोइराला
on
जून 30, 2019
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: