वास्तु एवं राशि

मेष
मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह है I इस राशि वाले साहसी, उग्र एवं चंचल स्वभाव के होते हैं I इनके लिए रेड, येलो, पिंक व आरेंज कलर्स शुभ माने जाते हैं I अपने घर कि सजावट के लिए अगर ये इन्हीं रंगों के बेड कवर, चादर व परदे आदि का इस्तेमाल करेंगे, तो इनके घर में शांति व खुशहाली बनी रहेगी I इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि कमरे के दक्षिण- पश्चिम (नैऋत्य) दिशा के कोने में कोई भारी समान न रखें I तरक्की के लिए पूर्व दिशा को साफ- सुथरा रखें व सूर्य का प्रतीक चिन्ह लगाकर घर को उर्जावान बनाएं I
वृष
शुक्र इस राशि का स्वामी ग्रह है I स्वभाव से इस राशि के लोग शांत व वस्त्र- आभूषण में रूचि रखने वाले होते हैं I इनके लिए ब्लू और व्हाइट कलर्स शुभ माने जाते हैं I होम डेकोर में ब्राइट कलर्स का इस्तेमाल करें I ये आपके लिए लकी होंगे I इन्हीं रंगों के सोफा कवर या पिलो कवर इस्तेमाल करें I घर कि दीवारों को येलो, क्रीम या व्हाइट कलर से पेंट करने पर घर में सकारात्मक उर्जा बनी रहती है I इस राशि के लिए नैऋत्य दिशा में भारी वजन के फर्नीचर रखना शुभ माना जाता है और इससे आकस्मिक दुर्घटनाओं से भी बचा जा सकता है I
मिथुन
बुध ग्रह इस राशि का स्वामी है I मिथुन राशि के लोग स्वभाव से बुद्धिमान, वाकपटु, आत्मकेंद्रित व कठोर हृदय होते हैं I इन्हें अपने घरों में लाइट ग्रीन, लाइट ब्लू, आरेंज और रेड कलर्स का इस्तेमेल करना चाहिए क्योंकि ये इनके शुभ रंग हैं I अपने पहनावे में भी इन्हें ज्यादातर इन्हीं रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए I जहां एक ओर उत्तर- पश्चिम (वायव्य) दिशा में हल्का सामान या फर्नीचर रखने से इनके घर में हमेशा सुख- समृद्धि बनी रहती है, वहीं इस दिशा के दूषित होने से दोस्त भी दुश्मन बन जाते हैं I
कर्क
इस राशि वाले के लिए व्हाइट, सिल्वर और क्रीम कलर्स शुभ होते हैं , क्योंकि ये चन्द्रमा के जैसे सफ़ेद होते हैं और चन्द्रमा इस राशि का स्वामी ग्रह है I स्वभाव से ये लोग भावुक, सौम्य, कल्पनाशील व रिश्तों के प्रति ईमानदार होते हैं I जल तत्व प्रधान होने के कारण इस राशि वालों को अपने कमरे के उत्तर- पूर्व (ईशान) दिशा के कोने में पानी का घड़ा या बहते हुए पानी का चित्र अवश्य रखना चाहिए I
सिंह
इस राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है I इस राशि में जन्मे लोग स्वभाव से परिश्रमी, महत्वकांक्षी, उग्र व थोड़े से अहंकारी होते हैं I व्हाइट, सिल्वर और गोल्डन येलो इनके लिए लकी कलर्स हैं I परदे, चादर आदि में इन कलर्स का इस्तेमाल करने से इनके घर में सुख- समृद्धि बनी रहेगी I इनके लिए घर के कोने बहुत महत्वपूर्ण होते हैं I अग्नि तत्व प्रधान होने के कारण इस राशि वालों को घर के दक्षिण- पूर्व (आग्नेय) दिशा में रसोईघर बनानी चाहिए I ऐसा करने से आग से जुडी दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है I लेकिन ध्यान रखें कि इस दिशा के दूषित रहने से घर का कोई न कोई सदस्य हमेशा बीमार ही रहता है I
कन्या
इस राशि का स्वामी ग्रह बुध है और इनके मूल गुण लगभग मिथुन राशि से मेल खाते हैं I स्वभाव से कन्या राशि के लोग सौम्य, निरंतर क्रियाशील, आलोचक व दोहरे व्यक्तित्व के होते हैं I इस राशि वालों के लिए लाइट ग्रीन, लाइट ब्लू, पिंक, क्रीम और आरेंज कलर्स शुभ माने जाते हैं I इनके कमरे के नैऋत्य दिशा के कोने में वजनदार फर्नीचर या सामान रखने से व अपने पूर्वजों के चित्र लगाने से इनके घर में खुशहाली का माहौल बना रहता है I घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाने से ये कई बीमारियों से बच सकते हैं I
तुला
शुक्र इस राशि का स्वामी ग्रह है I तुला राशि वालों का स्वभाव मास्टर माइंड, खोजी व अहंकारी होता है I इनके लिए क्रीम, व्हाइट, लाइट येलो, पिंक व लाइट ब्लू कलर्स शुभ माने जाते हैं I खासकर चमकदार रंग, जिसमें कांट्रास्ट मैच हो, इनके लिए अच्छा होता है I इन्हें अपने घर में इन रंगों के परदे, सोफा कवर या पिलो कवर का इस्तेमाल करना चाहिए I इस राशि वालों के लिए उत्तर- पश्चिम (वायव्य) का कोना शुभ होता है I वहां ये हल्के वजन के सामान या सजावट कि वस्तुएं रख सकते हैं, ताकि इनके जीवन में किसी प्रकार कि चिंता या कलह न हो I घर के उत्तर- पश्चिम (वायव्य) कोण को साफ़- सुथरा और रंगीन फूलों से सजाने से इन्हें अच्छा स्वास्थ्य एवं लम्बी उम्र मिलती है I
वृश्चिक
इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल है I इस राशि वाले स्वभाव से निडर, समीक्षक, प्रकृति प्रेमी, शांत, परन्तु छेड़े जाने पर प्रतिशोध कि भावना रखने वाले होते हैं I इनके लिए रेड, पिंक, क्रीम, लाइट येलो और आरेंज कलर्स शुभ माने जाते हैं I ये दीवारों को अगर हल्के पीले रंग से रंगें, तो बुद्धिमता बढ़ती है I इस राशि के लोगों को अधिक से अधिक इन्हीं रंगों के कपडे, गहने आदि का इस्तेमाल करना चाहिए I अगर महिलाएं इन रंगों कि बिंदी लगाएं, तो उनके सुहाग के लिए यह शुभ माना जाता है I अपने घर के ईशान दिशा में पानी कि व्यवस्था इनके लिए काफी लाभदायक सिद्ध हो सकती है I अगर चाहें, तो चांदी के घड़े में पानी भरकर मोती कि माला से सजाकर रख सकते हैं I इससे इनकी संतान को शिक्षा, कामयाबी और समृद्धि मिलेगी I इस दिशा को हमेशा साफ़- सुथरा रखकर पूजा करने से इनके जीवन में सुख व शांति बनी रहती है I
धनु
धनु राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति यानी गुरु है I धनु राशि वाले बुद्धिमान, तर्क- वितर्क करनेवाले, अध्ययनप्रिय, लक्ष्य प्राप्ति में लीन, परन्तु संवेदनहीन होते हैं I इनके लिए येलो कलर शुभ माना जाता है I पहनावे और घर कि सजावट में पीले रंग का इस्तेमाल इनके लिए शुभ होता है I इसके आलावा घर कि सजावट में आरेंज व रेड कलर्स को शामिल करने से परिवार में प्रेम व विश्वास बना रहता है I इस राशि का प्रधान तत्व अग्नि है I इन्हें हमेशा आग या अन्य ज्वलनशील पदार्थों को अपने घर के आग्नेय दिशा में रखना चाहिए I इस दिशा में अगर रोज मिट्टी का दीया जलाएं, तो यह परिवार में सुख और समृद्धि लाता है I
मकर
शनि इस राशि का स्वामी ग्रह है I मकर राशि वाले स्वभाव से सरल, सौम्य, परोपकारी, प्रशासक व कठोर परिश्रम करने वाले होते है I इनके लिए डार्क ब्लू, डार्क ग्रीन, ब्लैक व ब्राउन कलर्स का इस्तेमाल शुभ माना जाता है I इन रंगों के चादर, सोफा- कवर व परदे आदि के प्रयोग से इन्हें जीवन में सफलता मिलती है I घर के दक्षिण कोने में भारी फर्नीचर या सामान व वायलेट कलर के इस्तेमाल से वैभव कि प्राप्ति होती है I पहनावे में लाइट ब्लू कलर से जहां दया भाव रहता है I वहीँ लाइट आरेंज के प्रयोग से कार्यशैली में तीव्रता आती है I
कुंभ
मकर राशि की ही तरह कुंभ राशि का स्वामी ग्रह शनि है I स्वभाव से कुंभ राशि के लोग संवेदनशील व मेहनती होते हैं I डार्क ब्लू, डार्क ग्रीन, ब्लैक व ब्राउन कलर इस राशि वालों के लिए शुभ है I अपने कमरे की दीवारों व सजावट की वस्तुओं के लिए इन रंगों का प्रयोग इनके लिए हितकारी साबित होता है और इससे इनको सफलता भी मिलती है I घर के हल्के सामान या वस्तुएं हमेशा उत्तर- पश्चिम (वायव्य) दिशा में रखना फायदेमंद साबित हो सकता है I इस दिशा को लाइट ब्लू, येलो व वायलेट कलर्स के फूलों से सजाना चाहिए I यह कोना गेस्ट रूम के लिए परफेक्ट रहता है I
मीन
धनु राशि के समान मीन राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति यानी गुरु है I मीन राशि के लोग स्वभाव से सौम्य, सज्जन व कल्पनाप्रिय होते हैं I येलो, क्रीम व गोल्डेन कलर्स इस राशिवालों के शुभ माने जाते है I इन्हें अपने पहनावे और घर की सजावट में अधिक से अधिक येलो कलर का इस्तेमाल करना चाहिए I इस राशि का प्रधान तत्व जल होने के कारण इन्हें अपने कमरे के ईशान दिशा के कोने में पानी भरकर रखना चाहिए या फिर बहते हुए पानी की पेंटिंग लगा सकते हैं, जो समृद्धि का द्योतक है I इससे इनके घर में सुख- शांति बनी रहती है I
वास्तु एवं राशि वास्तु एवं राशि Reviewed by कृष्णप्रसाद कोइराला on सितंबर 29, 2018 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads 728x90 B
Blogger द्वारा संचालित.